ध्यान रखने वाली बातें -
1. सम्वादों
की भाषा सरल और संक्षिप्त होनी चाहिए।
2. संवाद
रोचक होने चाहिए।
3. संवाद सुनने वाले पर प्रभाव डालनेवाले हों।
4. संवाद
विषय और पात्र के अनुकूल हों।
5. संवाद
लेखन में विराम चिह्नों का उचित प्रयोग किया जाना चाहिए।
उदाहरण:-
1. विषय:-
जनसंख्या नियंत्रण पर दो छात्रों के मध्य सम्वाद।
अध्ययन: वासु, आज मैंने अंग्रेजी के दैनिक समाचार-पत्र
में पढ़ा कि हम जनसंख्या में चीन के बराबर हो गए हैं। पता है आनेवाले समय में क्या
होगा?
वासु: क्या होने वाला है? चलो, किसी एक काम में तो हम चीन से आगे निकले।
अध्ययन: क्या कह रहे हो? यदि यही हाल रहा तो सरकार
द्वारा लोगों के कल्याण के लिए बनाई जानेवाली सभी योजनाएँ विफल हो जाएँगी।
वासु: तो? इसका अर्थ यह हुआ कि सरकार को चीन की तरह
जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने का निर्णय करना चाहिए।
अध्ययन: हाँ, शायद तुम सही कह रहे हो। चीन की सरकार ने
जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए हैं और
जनता ने भी सरकार का साथ दिया है।
वासु: क्या तुम्हें लगता है कि सरकार के किसी कदम का कुछ परिणाम निकलेगा ?
अध्ययन: क्यों नहीं, सरकार के किसी सार्थक कदम से
खाद्यान्न, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, आवास आदि की समस्या का समाधान निकल सकता है।
वासु: फिर क्या समस्या है ?
अध्ययन: समस्या यह है कि भारत के राजनेता इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रहे। मुझे
तो इस दिशा में अब देश की युवा पीढ़ी से ही आशा है।
वासु: तुम ठीक कह रहे हो। युवा पीढ़ी द्वारा इसकी गंभीरता को समझकर कार्य करने
पर ही कुछ हो सकेगा।
************
2. विषय:- बढ़ते हुए महिला अपराध के सन्दर्भ में दो महिलाओं के मध्य बातचीत लिखिए-
महिला
(एक) :- अरे! कखग आज बहुत दिनों बाद दिखाईं दीं ?
कहाँ थीं ?
महिला
(दूसरी) :- माताजी के साथ एक दुर्घटना हो गई थी इसलिए इधर आना नहीं हुआ।
महिला
(एक) : - ओह ! क्या हो गया था?
महिला
(दूसरी) :- किसी बदमाश ने राह चलते गले की चेन खींच ली जिसके कारण उनके गले पर लग
गई ।
महिला
(एक) :- ओह! यह तो बहुत बुरा हुआ। आजकल दिनदहाड़ें ऐसी
वारदातें बहुत होने लगी हैं। लगता है जैसे पुलिस और
कानून का डर ही नहीं रहा है।
महिला
(दूसरी) :- हाँ। यदि पुलिस-विभाग अपनी जिम्मेदारी सही तरह से निबाहे तो बदमाशों की
हिम्मत न हो।
महिला
(एक) :- सबसे बुरी बात तो यह है
कि जहाँ कुछ ऐसा बुरा घटित होता है वहाँ आसपास मौजूद लोग भी तमाशबीन बन जाते है।
महिला
(दूसरी) :- तुम सही कह रही हो। लोगों को अपने जिम्मेदार नागरिक होने का कर्त्तव्य निबाहना चाहिए।
महिला
(एक) :- क्या
बदमाश पकड़ा गया?
महिला
(दूसरी) :- नहीं। किसी की हिम्मत नहीं हुई । वह मोटरसाइकिल पर था, झपट्टा मारकर तेजी से भाग गया।
महिला
(एक) :- ओह ! तुम
अपनी माताजी का ध्यान रखो। मुझसे कोई भी सहायता चाहो तो बताना। माताजी को मेरा
प्रणाम कहना।
महिला
(दूसरी) :- अवश्य । फिर मिलेंगे। नमस्कार!
*********
20 टिप्पणियां:
thnx a lot u hellped to clear the topic......... by |<^^
Thank u very much...... this helped me in doing my projects...
मुझे पक्षी और पिंजरे की सलाखे पर संवाद लेखन भेजे
आपको धन्यवाद
आपने जो पक्षी और पिंजरे की सलाखे का संवाद लेखन बहुत ही अछा था
thanks ...
now i undertand the way of write this....
now my exam was gone well
thanks again..
thanks for providing it.this help me alot in my exams.
It Was Amazing
Thank You So much
It Helped Me a Lot
Thank u. It's great. It helped me in understanding the format of samvad lekhan. Tomorrow is my board exam
परिवार के साथ होटल में हुए व्रतांत को संवाद के रूप में लिखकर भेज दो कोई प्लीज
31/12/2016 की पूर्व संध्या पर परिवार के साथ होटल में हुए व्रतांत को संवाद के रूप में भेजें
Please see
http://www.hindicbse.com/p/doubts-resolved.html
Please see
http://www.hindicbse.com/p/doubts-resolved.html
I want a conversation between a teacher and a frequently absent student
I want "ek kaksha pradhinidhi ka uske pracharya se samvad foot ball match par".
Sir I need an essay on aapda prabandhan me aam nagrik ki bhoomika
Sir mere exam mai samvad ka question aaya tha Maine sara samvad thik likha par Maine question mai jo logo ke naam dea thee Maine unke jagha kisi aur ke naam likdea toh mere 5 me se kitne number aayege please batao
बहुत अच्छा उदाहरण था। मेरी बहुत मदद कर दी।
this helped me a lot
Thnx a lot
For know about संवाद लेखन
Thanks it helped me lot in my hindi holiday homework.thanks again ,keep it up
एक टिप्पणी भेजें