अग्नि पथ!

   -    हरिवंशराय बच्चन


लेखक परिचय
सरलार्थ
जाँच
ONLINE TEST
अन्य सामग्री

अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!

वृक्ष हों भले खड़े,
हों घनेहों बड़े ,
एक पत्रछाँह भी माँग मतमाँग मतमाँग मत!
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!


तू न थकेगा कभी!
तू न थमेगा कभी!
तू न मुड़ेगा कभी! - कर शपथकर शपथकर शपथ!
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!


यह महान दृश्य है-
चल रहा मनुष्य है
 अश्रु-स्वेद-रक्त से लथपथलथपथलथपथ!
 अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!

                  *********             

द्वारा :- hindiCBSE.com
आभार: एनसीइआरटी (NCERT) Sparsh Part-1 for Class 9 CBSE