नुक़्ता

NUKTA
नुक्ता:- उर्दू भाषा से हिन्दी भाषा में आए क ख ग ज फ वर्ण को अलग से बताने के लिए इनके नीचे एक बिन्दु का प्रयोग (क़, ख़, ग़, ज़, फ़)  किया जाता है। इस नीचे लगने वाले बिन्दु को नुक्ता कहते हैं।

·      इस नुक्ता के प्रयोग से उस वर्ण के उच्चारण पर अधिक दबाव आ जाता है। जैसे गज हिन्दी का शब्द है जिसका अर्थ हाथी होता है। गज़ लिखे जाने पर इसका अर्थ एक नाप (Yards) के लिए हो जाता है।

नुक्ता के प्रयोग के कुछ उदाहरण -

ज़ - इज़रायल, रिलीज़, ब्लेज़र, ज़ज, कमज़ोर, मज़दूर, जि़ंदगी, इज़्ज़त, मरीज़, ज़ुल्म, ज़रा, ज़ेवर, ज़ोरदार, जु़ल्फ आदि।

फ़ - फादर, फीचर, फ़्रेंच, फ़ोटो, फ़र्ज़, फ़रियाद, फ़तवा, फ़जीहत, फ़कीर, फ़रमान, फ़रमाइ आदि।

(अंग्रेजी भाषा में ज और फ के उच्चारण पर दबाव को बताने के लिए नुक्ता का प्रयोग होता है।)