नमूना प्रश्नपत्र - 2
संकलित परीक्षा-I
हिन्दी 'ब'
कक्षा - X
निर्धारित समय : 3 घण्टे अधिकतम
अंक : 90
निर्देश :
(1) इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं - क, ख, ग और घ।
(2) चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य
है।
(3) यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।
खण्ड-क ( अपठित बोध)
1- निम्नलिखित गदयांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे
दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:- 12 अंक
विभिन्न मूर्खतापूर्ण
अभिमतों से, जिनकी ओर मानव-जाति का झुकाव सहज ही हो जाता है, बचने के लिए किसी अतिमानवीय
प्रतिभा की आवश्यकता नहीं है। थोड़े - से सरल नियम आपको समस्त सामान्य त्रुटियों से
ही नहीं, वरन् मूर्खतापूर्ण त्रुटियों से भी बचा सकते हैं। अरस्तू सोचता था कि पुरुषों
की अपेक्षा स्त्रियों के दाँत कम होते हैं। यदि वह श्रीमती अरस्तू से ही मुँह खुलवाकर
उनके दाँत गिन लेता, तो इस गलती से बच सकता था, लेकिन उसने ऐसा किया नहीं, क्योंकि
वह सोचता था कि 'वह जानता है ' । यह सोचना कि आप जानते हैं, जबकि आप वास्तव में जानते
नहीं हैं, एक ऐसी घातक भूल है, जिसे करने की एक सहज प्रवृत्ति हम सबमें होती है। बहरहाल,
बहुत-से मामलों को अनुभव की कसौटी तक लाना सरल नहीं होता। यदि-अधिकांश मानव जाति की
तरह, इस प्रकार के मामलों में आपकी धारणाएँ दृढ़ और आवेगपूर्ण हैं, तो ऐसे तरीके है,
जिनसे आप अपने पूर्वाग्रह के विषय में अपने को सचेत कर सकते हैं। यदि किसी की राय आप
की राय की विरोधी है, तो आपको उस पर क्रोध नहीं, दया आएगी। ऐसा सिर्फ तब नहीं होगा,
जबकि आपका गणित या भूगोल का ज्ञान इतना क्षीण हो कि विरुद्ध मत आपकी प्रतिकूल धारण
को ही हिला दे। सबसे अधिक क्रूर और बर्बर विवाद उन मामलों को लेकर होते हैं, जिनके
बारे में पक्ष या विपक्ष में कोई ठीक साक्ष्य नहीं होता। उत्पीड़न का प्रयोग धर्मशास्त्र
में होता है, गणित में नहीं होता, क्योंकि गणित में ज्ञान रहता है, पर धर्मशास्त्र
में केवल अभिमत रहता है इसलिए जब कभी आपको लगे कि आप मत-वैभिन्य को लेकर गुस्से में
आ रहे हैं, तो तुरन्त सावधान हो जाएँ।
(i) मत-वैभिन्य
का क्या अर्थ है? उस स्थिति में व्यक्ति क्या कर बैठता है?
(ii) मूर्खतापूर्ण
त्रुटियों तथा गलतियों से बचने के लिए क्या आवश्यक होता है तथा क्यों?
(iii) सबसे अधिक
बर्बर तथा क्रूर विवाद किन मामलों में उत्पन्न होते हैं तथा उस समय क्या करना चाहिए?
(iv) अरस्तू का
विश्वास क्या था तथा उस स्थिति में उसे क्या करना चाहिए था?
(v) प्राय: धर्मशास्त्र
में तथा गणित में किन तत्वों की अधिकता होती है?
(vi) 'अभिमत' में
प्रयुक्त उपसर्ग तथा 'मानवीय' में प्रयुक्त प्रत्यय बताइए।
2- निम्नलिखित पदयांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे
गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
जो संकट में
भी मुस्काए, बलवान उसी को कहते हैं।
जो तूफानों
से लड़कर भी
जल-धाराओं
से अड़कर भी
रह सके अटल-अविचल-सुदृढ़
चट्टान उसी को कहते हैं।
जो संकट में भी मुस्काए, बलवान
उसी को कहते हैं।
मानवता से जो प्यार करे
नित स्नेह-सिक्त व्यवहार करे
विष पी, अमृत का दान करे
इंसान उसी को कहते हैं।
जो संकट में भी मुस्काए, बलवान
उसे ही कहते हैं।
भर प्राण सुरीली तानों में
जो सुधा घोल दे कानों में
जिसके स्वर मधुर-रसीले हों
प्रिय गान उसी को कहते हैं
जो संकट में भी मुस्काए, बलवान
उसी को कहते हैं।
जब भक्त करें आतुर पुकार
जग से पापों का हरें भार
भक्तों का जो उद्धार करे
भगवान उसी को कहते हैं।
जो संकट में भी मुस्काए,
बलवान उसी को कहते हैं।
(1) चट्टान जैसे लोग किस प्रकार का
आचरण करते हैं?
(2) 'इंसानों' की किन विशेषताओं की
ओर कवि ने संकेत किया है?
(3) 'भर प्राण सुरीली तानों
में" जो सुधा घोल दे कानों में' इस पंक्ति में कवि क्या कहना चाहता है?
(4) कवि ने भगवान के क्या लक्षण
बताए हैं?
खण्ड-ख (व्यावहारिक व्याकरण)
3- निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए –
(1) अध्यापिका पढ़ाकर चली गई।
(संयुक्त वाक्य में)
(2) पढ़ने वाले ऊँचा पद पाते
है। (मिश्र वाक्य में)
(3) जब वह लड़का गाँव गया, वहाँ
बीमार हो गया। (सरल वाक्य में)
4- निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए :
(क) यह सीट केवल-मात्र महिलाओं
के लिए आरक्षित है।
(ख) प्रधानाचार्य जी शिक्षक को
बुलाए।
(ग) ये पुस्तकें किसकी पुस्तकें
हैं?
(घ) पुलिस ने डाकुओं का पीछा
किया गया।
5- (क) समास विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
विद्यालय, नीलकण्ठ
(ख)
समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए।
महान है जो आत्मा, विद्यारूपी धन
6. (क) रीता खेलती ही
रहती है। (रेखांकित पद है या शब्द)
(ख) रीता,
गीता, सीता (रेखांकित पद है
या शब्द)
7- निम्नलिखित वाक्यों की
पूर्ति उपयुक्त मुहावरों से कीजिए: 2 अंक
(क) जब से उसे मंत्री पद मिला
है, तब से उसके __________ पड़ रहे हैं।
(ख) देश निर्माण का कार्य तभी
सफल होगा जब हम सब ____________ चलेंगे।
खण्ड-ग (पाठ्य-पुस्तक)
8- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (2+2+1)
(1) छोटे भाई के घमंड को पहचानकर
बड़े भाई साहब ने उनसे क्या कहा ?
(2) 'तीसरी कसम' कैसी फिल्म है? उसके प्रमुख कलाकार
का नाम बताइए।
(3) बड़े भाई साहब की डाँट खाकर भी
छोटा भाई किसका तिरस्कार न कर पाता था ?
9- प्रेमचंद की 'बड़े भाई साहब'
कहानी में छोटा भाई लगातार प्रथम आकर भी अपने असफल होने वाले बड़े भाई साहब का
पूरा सम्मान करता है, इसके पीछे निहित मूल्यों की समीक्षा कीजिए।
10- निम्नलिखित गदयांश को पढ़कर
पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-(2+2+1)
तताँरा लहूलुहान हो चुका था. वह
अचेत होने लगा और कुछ देर बाद उसे कोई होश नहीं रहा। वह कटे हुए द्वीप के अंतिम
भूखंड पर पड़ा हुआ था जो कि दूसरे हिस्से से संयोगवश जुड़ा था। बहता हुआ तताँरा
कहाँ पहुँचा, बाद में उसका क्या हुआ कोई नहीं जानता। इधर वामीरो पागल हो उठी। वह
हर समय तताँरा को खोजती हुई उसी जगह पहुँचती और घंटों बैठी रहती। उसने खाना-पीना
छोड़ दिया। परिवार से वह एक तरह विलग हो गई। लोगों ने उसे ढूँढ़ने की बहुत कोशिश
की किंतु कोई सुराग न मिल सका।
आज न तताँरा है न वामीरो किंतु
उनकी यह प्रेमकथा घर-घर में सुनाई जाती है। निकोबारियों का मत है कि तताँरा की
तलवार से कार-निकोबार के जो टुकड़े हुए, उसमें दूसरा लिटिल अंदमान है जो
कार-निकोबार से आज 96 कि.मी.दूर स्थित है। निकोबारी इस घटना के बाद दूसरे गाँवों
में भी आपसी वैवाहिक संबंध करने लगे। तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु शायद इसी
सुखद परिवर्तन के लिए थी।
(1) तताँरा लहूलुहान क्यों हो
गया था ?
(2) वामीरो अपने परिवार से अलग
क्यों हो गई ?
(3) तताँरा-वामीरो की मृत्यु ने
क्या सुखद परम्परा स्थापित की ?
11- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (2+2+1)
(अ) मीरा कृष्ण की चाकरी करने को
इतनी आतुर क्यों हैं?
(ब) कवि ने तालाब की पारदर्शिता
दिखाने के लिए दर्पण का प्रयोग क्यों किया है? 'पर्वत प्रदेश में पावस' के आधार पर
लिखिए।
(स) कंपनी बाग में तोप क्यों रखी
गयी है?
12- कबीर के द्वारा बताए गए
मधुर वाणी के महत्व का उल्लेख करते हुए बताइए कि आपको अपने जीवन में इसकी क्या
उपयोगिता दिखाई देती है ?
13- 'भाइयों को हरिहर काका से
ज्यादा पंद्रह बीघे खेत की चिंता थी तो क्यों और कैसे '? कथन के आधार पर स्पष्ट
कीजिए और बताइए कि भाइयों की इस मनोवृत्ति से आप क्या शिक्षा ग्रहण करते हैं?
खण्ड-घ (लेखन)
14- दिए गए संकेत-बिंदुओं के
आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
दिल्ली की बदलती तस्वीर
O भूमिका
O शहरी सौंदयोंकरण
O बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
O बदलाव, सुविधाएँ परेशानियाँ
अथवा
पर्वतारोहण
O प्रकृति से प्रेम
O नई क्षमताओं का विकास
O शिक्षोपयोगिता
अथवा
बढ़ती जनसंख्या की समस्या
O जनसंख्या का दबाव
O जनसंख्या रोकने के उपाय
O आवश्यकता
15- सर्वशिक्षा अभियान के
प्रोत्साहन हेतु विद्यालय में रात्रिकालीन प्रौढ़ शिक्षा की व्यवस्था करवाने की
अनुमति माँगते हुए प्रधानाचार्य महोदय को पत्र लिखिए। 5 अंक
16- आपका नाम 'राहुल' हैं। आप
रामनगरी समाज सेवी संस्था के सचिव के नाते पड़ोस के गाँवों में साक्षरता सप्ताह का
आयोजन करना चाहते हैं। इस हेतु रखी गई बैठक की तिथि, समय, स्थान सहित सूचना तैयार
कीजिए। आपका नाम 'राहुल' हैं। (20 - 30 शब्दों में) 5अंक
17- आपका किसी नए स्कूल में
प्रवेश हुआ है। आपकी कक्षा में आपको कोई नहीं जानता। आपने अपना परिचय मॉनीटर को
किस प्रकार दिया लगभग 50 शब्दों में संवाद के माध्यम से लिखिए। 5 अंक
18- 'सुविधा साबुन' के लिए
विज्ञापन लगभग 20 - 25 शब्दों में बनाइए जिसमें त्वचा की चमक, कोमलता और कांति
बनाने की क्षमता है। 5 अंक
***********