Sample Quation Paper SA-2 Xth Course B

संकलित परीक्षा - II (अभ्यासार्थ - नमूना प्रश्नपत्र )
हिन्दी 'ब'
कक्षा - X
निर्धारित समय :  3 घण्टे अधिकतम                                        अंक : 90
निर्देश :
(1) इस प्रश्न-पत्र के 4 खंड हैं -  
 (2) यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।

खंड - क ( अपठित बोध)
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (2x6=12)
'प्रदूषण' संस्कृत भाषा का शब्द है। इसमें मुख्य शब्द है 'दूषण' जिसका अर्थ है दोष। 'प्र' उपसर्ग लगने पर इसका अर्थ हो जाता है वातावरण को बिगाड़ने वाला या दूषित करनेवाला तत्व। आज हमारा वातावरण दिन-प्रतिदिन गंदा होता जा रहा है। इसी संदर्भ में 'प्रदूषण' शब्द का चलन बढ़ गया है। आज प्राय: सभी देश प्रदूषण की समस्या से ग्रस्त हैं। जनसंख्यामेंबढ़ोतरो, वनोंकी अंधाधुंध कटाई, उद्योग-धन्धों का विकास आदि अनेक कारणों से प्रदूषण की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। कारखानों की चिमनियों से निकलता धुआँ वायु को दूषित करता है। वाहना से निकला धुआँ भी इसी वर्ग में आता है। इन्हीं कारणों से हमें शुद्ध वायु नहीं मिल पाती। जितने भी औद्योगिक नगर हैं उन सभी में वायु प्रदूषण की भयंकर समस्या है। उद्योग-धन्धों से धुएँ के अलावा कभी-कभी जहरीली गैसें भी निकलती हैं। ये गैसें मनुष्य के शरीर में पहुँचकर उसे नुकसान पहुँचाती हैं। 2 दिसंबर 1984 की रात में भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड से ऐसी ही जहरीली गैसें रिसने से हजारों लोग मर गये थे तथा लाखों आज भी उस गैस के दुष्प्रभाव को झेल रहे हैं। इन तीस-चालीस वर्षों में चाहे कोई भी आज दुर्घटना न हुई हो, किंतु महानगरों और कल-कारखानों के निकट की बस्तियों में हजारों लोग प्रदूषण से जानें गवा चुके हैं और लाखों रोग से ग्रस्त हैं।
(1) प्रदूषण की समस्या निरन्तर क्यों बढ़ती जा रही है ?
(2) प्रदूषण शब्द का अर्थ क्या है?
(3) वायु प्रदूषण की भयंकर समस्या कहाँ अधिक है?
(4) भोपाल की भीषण घटना क्या थी?
(5) जहरीली गैसें कहाँ से निकलती हैं? ये मनुष्यों के लिए कैसे हानिकारक हैं? 
(6) गद्यांश का केन्द्रीय भाव क्या है?

2. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2x4=             8
कालिदास !! सच-सच बतलाना
इन्दुमती के मृत्युशोक से
अज रोया या तुम रोये थे ?
 कालिदास !! सच-सच बतलाना
शिवजी की तीसरी आँख से,
निकली हुई महाज्वाला में,
घृतमिश्रित सूखी समिधा-सम
कामदेव जब भस्म हो गया,
रति का क्रदन सुन ऑसू से
तुमने ही तो दृग धोये थे
कालिदास !! सच-सच बतलाना
रति रोयी या तुम रोये थे ?

वर्षा ऋतु की स्निग्ध भूमिका,
प्रथम दिवस आषाढ़ मास का
देख गगन में श्याम घन-घटा,
विधुर यक्ष का मन जब उचटा,
खड़े-खड़े तब हाथ जोड़कर
चित्रकूट के सुभग शिखर पर
उस बेचारे ने भेजा था
जिनके ही द्वारा सन्देशा,
उन पुष्करावर्त मेघों का
साथी बनकर उड़नेवाले
कालिदास !! साच-सच बतलाना
पर पीड़ा से पूर-पूर हो
थक-थककर और चूर-चूर हो
अमल-धवल गिरि के शिखरों पर
प्रियवर! तुम कब तक सोये थे ?
रोया यक्ष कि तुम रोये थे ?
कालिदास !! सच-सच बतलाना

(1) शिवजी ने किसे भस्म कर दिया था और क्यों?
(2) काव्यांश में कालिदास से सच बतलाने की बात क्यों कही गई है?
(3) यक्ष की विरहवेदना किसकी वेदना थी?
(4) आज के रोने का क्या कारण था?
  
खंड - (व्यवहारिक व्याकरण)
3. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए                                                                                             3
(क) मिश्र वाक्य में बदलिए –
    राधा ने नौकरी के लिए आवेदन पत्र दिया।
(ख) संयुक्त वाक्य में बदलिए –
    मेरे पैर रखते ही तख्त टूट गया।
(ग) रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए –
    मैं घर जाकर पढ़ाई करूंगा।

4. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-                                            4
(i) नेताएँ भाषण दे रहे है।
(ii) आपने उन्हें मधुर संगीत गाना सुनाया था।
(iii) उसका नाक लंबा है।
(iv) वे दवाइयों खा रहे हैं।

5. (क) अव्ययीभाव की विशेषता बताइए।                                            4
   (ख) 'राजारानी' का समास विग्रह कीजिए।
   (ग) 'न योग्य' का समस्त पद बनाइए।
   (घ) बहुव्रीहि समास का उदाहरण लिखिए।

6. (1) शब्द और पद में क्या अंतर है?                                            2
   (2) तुम घर कब जाओगे? वाक्य में रेखांकित क्या है, शब्द या पद?
7. (क) ‘फूँक- फूँककर कदम रखना' मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।    2   
   (ख) 'रंग सियार होना' मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

खंड - ग(पाठ्य-पुस्तक)
8. निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(2+2+1)
ग्वालियर में हमारा एक मकान था, उस मकान के दालान में दो रोशनदान थे। उसमें कबूतर के एक जोड़े ने घोंसला बना लिया था। एक बार बिल्ली ने उचककर दो में से एक अंडा तोड़ दिया। मेरी माँ ने देखा तो उसे दुख हुआ। उसने स्टूल पर चढ़कर दूसरे अंडे को बचाने की कोशिश की। लेकिन उसकी इस कोशिश में दूसरा अंडा उसी के हाथ से गिरकर टूट गया। कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे। उनकी आँखों में दुख देखकर मेरी माँ की आँखों में आँसू आ गए। इस गुनाह की मुआफ़ी के लिए उसने पूरे दिन रोज़ा रखा। सिर्फ रोती रही और बार-बार नमाज पढ़पढ़कर खुदा से इस गलती को मुआफ़ करने की दुआ माँगती रही।
(1) कबूतरों के अंडों के साथ क्या घटना घटी ?
(2) कबूतरों को दुखी देखकर माँ की होने वाली प्रतिक्रिया उनके व्यवहार की किन विशेषताओं को उजागर करती है ?
(3) लेखक का घर कहाँ था और उसके दालान के रोशनदान में क्या रखा हुआ था ?

9. गिरगिटिया चरित्र के लोग किस प्रकार समाज को नुकसान पहुँचाते हैं? उदाहरण देकर अपना मत व्यक्त कीजिए।                                                            5
10. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए – (2+2+1)                                 5
(i) 'झेन की देन' प्रसंग में लेखक के मित्र ने मानसिक रोगों के क्या कारण बताए हैं? क्या आप उन कारणों से सहमत हैं?                          
(ii)शहादत अली कौन था? अवध के तख्त पर उसे बिठाने के पीछे कर्नल का क्या उद्देश्य था? 'कारतूस' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
(iii) लेखक निदा फाज़ली की माँ किस समय पेड़ों के पते तोड़ने के लिए मना करती थी?

11. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए – (2+2+1)                                 5
(i) 'आत्मत्राण' कविता के शीर्षक की सार्थकता पर विचार प्रकट कीजिए।
(ii) पशु-प्रवृत्ति क्या होती है? मनुष्य यदि इस प्रवृत्ति को अपना ले तो क्या वह मनुष्य कहलाने का अधिकारी रहेगा? अपना मत दीजिए।
(iii) एक अच्छे गीत में ऐसी क्या खास बात होती है कि वे जीवन भर याद रह जाते हैं?

12. बिहारी के श्रृंगार वर्णन पर सोदाहरण संक्षिप्त प्रकाश डालिए।                        5

13. 'सपनों के-से दिन' पाठ को पढ़ने के बाद आपको कैसा लगता है? अपनी माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा के एक प्रेरक प्रसंग को संक्षेप में लिखिए तथा लेखक के प्रधानाचार्य एवं पी.टी. मास्टर की प्रवृत्तियों का वर्णन करके बताइए कि आप उनसे क्या शिक्षा ग्रहण करते हैं?      5

खंड – घ (लेखन)
दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -                                                          5
एक दिन माँ के साथ
O छात्रावास की दिनचर्या
O अचानक माँ का आना
O माँ के साथ वह दिन

मेरे नगर में भी हुआ विकास
O राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास
O व्यापार केद्रों का विकास
O जनता के लिए अच्छी और अधिक सुविधाएँ

सड़क दुर्घटनाएँ : कारण और निवारण :
O दुर्घटनाओं का प्रभाव
O बचाव के उपाय
O सरकार के प्रयास

12. अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय को कक्षा में रखे फर्नीचर की खराब हालत की शिकायत करते हुए पत्र लिखिए।                                                   5

16. आप कक्षा दशम अ के छात्र हर्ष मिश्रा हैं। आपका स्कूल बैग खो गया है, आप अपना रोल नं, बताते हुए स्कूल के नोटिस बोर्ड के लिए लगभग 20-30 शब्दों में एक सूचना लिखिए।    5

17. आप पहली बार विद्यालय में गए हैं। अपने हिन्दी के अध्यापक से परिचय प्राप्त करने विषयक संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए।                                     5

18. हर समस्या के समाधान के लिए 'सिद्ध महात्मा' का एक विज्ञापन तैयार कीजिए। (अधिकाधिक 20-25 शब्दों में)                                                    5

*********