कक्षा -9 SA-1 नमूना प्रश्नपत्र -1

प्रश्नपत्र -1 
संकलित परीक्षा – I
हिन्दी 'ब'   — IX
निर्धारित समय : 3                                                               घण्टे अधिकतम अंक : 90
निर्देश :
(1) इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं - क, ख, ग और घ।
(2) चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(3) यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।

खंड: क(अपठित बोध)

1- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 6X2=     
12

कुछ लोग विद्यार्थियों की अनुशासनहीनता का मुख्य कारण माता-पिता की ढिलाई मानते हैं। माता-पिता के संस्कार ही बच्चे पर पड़ते हैं। बच्चे की प्राथमिक पाठशाला घर होती है। यदि घर का वातावरण ही दोषपूर्ण है तो उसके संस्कार उन्नत कैसे हो सकते हैं। पहले तो प्यार के कारण माता-पिता बच्चे के खराब व्यवहार, अशिष्टता और खराब भाषा की ओर ध्यान नहीं देते, किंतु जब हाथी के दाँत बाहर निकल आते हैं तो उन्हें चिंता होती है और विद्यालय और शिक्षकों की आलोचना करना आरंभ कर देते हैं। बच्चों के दोषपूर्ण व्यवहार और संस्कारों का एक कारण हमारी दोषपूर्ण शिक्षा-प्रणाली भी है, जिसमें नैतिक या चारित्रिक शिक्षा को कोई स्थान नहीं दिया जाता। पहले विद्यार्थियों को दंड का भय बना रहता था, किंतु अब शारीरिक दंड अपराध माना जाता है; शिक्षक केवल ज़बानी जमा-खर्च ही कर सकते हैं। पश्चिम के संगीत, नृत्य तथा चलचित्रों ने भी विद्यार्थियों को बहुत हानि पहुँचाई है। इसके कारण उनमें चारित्रिक दृढ़ता न रहकर उच्छंखलता इस सीमा तक बढ़ गई है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान न दिया गाया तो देश का भविष्य ही अंधकारपूर्ण हो सकता है।
(क) माता-पिता की ढिलाई का विद्यार्थियों पर प्रभाव पड़ रहा है?
(ख) बच्चे के व्यक्तित्व पर पारिवारिक वातावरण का क्या प्रभाव पड़ता है?
(ग) 'कितु जब हाथी के दाँत बाहर निकल आते हैं' - कथन का आशय बताइए।
(घ) आधुनिक शिक्षा-प्रणाली अनुशासनहीनता को कैसे बढ़ावा दे रही है?
(ड) छात्रों में बढ़ती हुई उच्छृंखलता के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं?
(च) शारीरिक दंड दिए जाने के पक्ष अथवा विपक्ष में दो तर्क दीजिए।

2- निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
8
राख बनकर रह न जाए घर हमारा
आग से बढ़कर हमें है डर तुम्हारा,
देश का नैतिक पतन उत्थान पर है
सभ्यता इस देश की प्रस्थान पर है।
आचरण बिलकुल अपावन हो चुके हैं
हो सके तो आदमी बनकर दिखाओ।
आज घर की आग से घर को बचाओ।
(i) कवि को सबसे अधिक चिंता किस बात की है ?
(ii) पतन उत्थान पर कैसे हो सकता है?
(iii) आशय स्पष्ट कीजिए-'हो सके तो आदमी बनकर दिखाओ'?
(iv) घर की आग से क्या अभिप्राय है ?

खंड: ख(व्यवहारिक व्याकरण)
3- (क) निम्नलिखित शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए।
पुत्र, व्यर्थ

  (ख) निम्नलिखित शब्दों में से अनुस्वार के उचित प्रयोग वाले उदाहरण चुनकर लिखिए –
            संगीत, सर्वप्रथम, करेंगें, संकलन 


  (ग) निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थान पर लगे अनुनासिक के प्रयोग वाले शब्द लिखिए - 
       पुंज, शकु, पहुँचने, बाँधकर

  (घ) निम्न शब्दों में उपयुक्त स्थान पर लगे नुक़्ते के प्रयोग वाले शब्द लिखिए – 
         तूफ़ान, म़जदूर, दरवाज़ा, नम़ाज


4- (क) निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए:                                       
2
       निः + रोग, सम् + शय

  (ख) निम्नलिखित शब्दों का सन्धिविच्छेद कीजिए:
2
      निर्लोभ, पुनर्जन्म

5- (क) निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त मूल शब्द व उपसर्ग अलग कीजिए।             
2
       (i) सशक्त  (ii) सम्मुख

   (ख) निम्नलिखित शब्द में प्रयुक्त मूल शब्द व प्रत्यय अलग कीजिए।
1
      (i) ग्रंथकार

   (ग) निम्न वाक्यों में विराम चिहन लगाइए।
3
      (i) उस दिन जब तुम आए थे मेरा हृदय काँप उठा था
      (ii) उन्हीं के नाम पर रामन रिसर्च इंस्टीटयूट नाम से जाना जाता है
      (iii) पिताजी ने समझाया तुम्हें धन दौलत से मोह नहीं करना चाहिए

खंड: ग(पाठ्य-पुस्तक)

6- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-                                  
(2+2+1)
1.  धूल के बिना किसी शिशु की कल्पना क्यों नहीं की जा सकती ?      2
2.  एवरेस्ट की चोटी पर कौन-सी समस्या खतरा बनकर खड़ी थी ?       2
3.  शरद जोशी ने अतिथि को देवता मानने से इन्कार क्यों किया?        1

7- 'जैसे वायु की लहरें कटी हुई पतंग को सहसा भूमि पर नहीं गिर जाने देती, उसी तरह खास परिस्थितियों में हमारी पोशाक हमें झुक सकने से रोके रहती है।'दुख का अधिकार' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।                                                               
5

8- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-                                   
(2+2+1)
हमारी देशभक्ति धूल को माथे से न लगाए तो कम-से-कम उस पर पैर तो रखे। किसान के हाथ-पैर, मुँह पर छाई हुई यह धूल हमारी सभ्यता से क्या कहती है? हम काँच को प्यार करते हैं, धूलि भरे हीरे में धूल ही दिखाई देती है, भीतर की कांति आँखों से ओझल रहती है, लेकिन ये हीरे अमर हैं और एक दिन अपनी अमरता का प्रमाण भी देंगे। अभी तो उन्होंने अटूट होने का ही प्रमाण दिया है- 'हीरा वही घन चोट न टूटे। 'वे उलटकर चोट भी करेंगे और तब काँच और हीरे का भेद जानना बाकी न रहेगा। तब हम हीरे से लिपटी हुई धूल को भी माथे से लगाना सीखेंग।
(i) देशभक्ति कौनसी भावना धूल के प्रति हमारी देशभक्ति को दर्शा सकती है?
(ii) धूल भरे हीरे किसे कहा गया है? क्यों ?
(iii) काँच हीरे जैसा क्यों नहीं हो सकता?

9- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -                                    
(2+2+1)
   (i) 'एकै साधे सब सधै' का भाव स्पष्ट कीजिए।                          2
   (ii) 'आदमीनामा' कविता किस उद्देश्य से लिखी गई है ? - स्पष्ट कीजिए।     2
   (iii) सामाजिक अंधविश्वासों के प्रति रैदास की क्या सोच थी ?              1 

10-  आशय स्पष्ट कीजिए।                                               
5
पढ़ते हैं आदमी ही कुरआन और नमाज यां
और आदमी ही उनकी चुराते हैं जूतियाँ
जो उनको ताड़ता है सो है वो भी आदमी

11-  'पशु-पक्षियों की समझदारी उनके कार्यकलाप से प्रकट होती है' - गिल्लू पाठ के आधार पर बताइए कि गिल्लू के कार्यकलापों जैसे किसी अन्य पशु-पक्षी का कार्य कलाप भी आपने देखा हो और उसकी आश्चर्यपूर्ण समझदारी महसूस की हो।         
5

खड: घ (लेखन)
12- निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।  
5
(i) विज्ञान और हमारी दिनचर्या                                                   
O विज्ञान की आवश्यकता
O दैनिक जीवन में प्राप्त सुख-सुविधाएँ
O समय और शक्ति की बचत
अथवा

(ii) ऐसी वाणी बोलिए                                                         
O अभिप्राय
O मधुरवाणी का उदाहरण
O लाभ
O संतों के कथन से समाप्ति
अथवा
(iii) क्रिकेट मैच                                                                
O टीम की संख्या, कप्तानों के नाम
O कितने दिन तक खेला गया
O आपकी मनपसंद टीम
O किसी खिलाडी का खास रिकार्ड
O अंतरराष्ट्रीय खेलों से लाभ

13- आपने ग्रीष्मावकाश में अपने मोहल्ले में चल रहे साक्षरता अभियान में सक्रियता से भाग लिया एवं दो व्यक्तियों को  साक्षर बनाया। अपने इस अनुभव को अपने मित्र को पत्र द्वारा बताइए। 
5

14-
दिए गए चित्र को ध्यान से देखकर मन में उभरे विचारों को अपनी भाषा में प्रस्तुत कीजिए। विचारों का वर्णन स्पष्ट रूप में चित्र से ही सम्बद्ध होना चाहिए।
5

15- 'लोकप्रियता का आधार-चालाकी और चतुराई" विषय पर शिक्षक और छात्र के बीच संवाद लिखिए।
5

16- आप राज ट्रेवल्स के मालिक हैं। आपके द्वारा 15 दिवसीय यूरोप यात्रा, 35000 रु. दो समय का भोजन सहित आयोजित  की गई है। यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्तियों से प्रस्ताव - आमंत्रित करते हुए 20-25 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए।   
5
*******