सूचना लेखन : अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ

1.   यदि सूचना आम नागरिकों के लिए है तो इस प्रकार प्रारंभ करें - >

         सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि 

         या

         आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि


2.   यदि छात्रों या शिक्षक या किन्हीं अन्य संस्थाओं के कर्मचारियों या किसी समूह विशेष  को सूचना देनी है तो इस प्रकार प्रारंभ करें - 

(छात्रों को ) - विद्यालय के समस्त छात्रों को सूचित किया जाता है कि

(शिक्षक को) - विद्यालय के समस्त शिक्षकों को सूचित किया जाता है कि

(समूह विशेष को)  -  नगर के समस्त रिक्शा चालकों को सूचित किया जाता है कि

( अन्य संस्थाओं कर्मचारियों को) -   समस्त कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि

(समूह विशेष को)  - समस्त यात्रियों को सूचित किया जाता है कि

4.  सूचना लेखन के लिए अंग्रेज़ी के नोटिस के प्रारूप (बिना बॉक्स बनाये) का अनुसरण करना गलत नहीं होगा। हम विविध विषयों में अंग्रेज़ी भाषानुसार बताये गए प्रारूप का अनुसरण भी करते हैं। परन्तु, आज भी हिन्दी-भाषी कार्यालयों में सूचना के इस प्रारूप का प्रयोग किया जाता है। इसलिए बिना बाॅक्स बनाए इस प्रारूप का प्रयोग किए जाने की अनुशंसा की जाती है। 



3.   अन्य उदाहरण:
  

सूचना

अजमेर नगर निगम

शहर स्वच्छता अभियान

सभी सफ़ाई कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि भारत स्वच्छता अभियानके तहत  दिनांक 10 सितम्बर 15  से  25 सितम्बर 15 तक शहर स्वच्छता अभियानचलाया जा रहा है। जिसमें अधिकारी वर्ग आपके द्वारा किए जा रहे कार्य की जाँच करेंगे। अनुपस्थित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
                                                    
                                                            
दिनांक                                                        

सचिव


और देखें:-