प्रश्नपत्र - 1
संकलित परीक्षा-1
हिन्दी 'ब'
कक्षा – X
समय : 3 घंटा अधिकतम अंक - 90
निर्देश :
(1) इस
प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं – क, ख, ग और घ।
(2) चारों
खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(3) यथासंभव
प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।
खण्ड-क
(अपठित बोध)
1-
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :- 12
भारत की स्वतंत्रता के लिए निरंतर अलख
जगाने वाली श्रीमती सरोजनी नायडू अंग्रेज़ी की एक अच्छी कवयित्री और अग्रणी
स्वतंत्रता-सेनानी थीं। उनकी कोकिल कंठी कविताओं और रस से सराबोर राजनैतिक
वक्तृताओं के कारण उन्हें 'भारत कोकिला' नाम से संबोधित किया गया।
सरोजनी नायडू जन्मजात कवयित्री थीं,
लेकिन देश की पुकार पर उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और अपनी प्रिय
कविता के बीच एक समझौता कर लिया था। काव्य-जीवन से राष्ट्रीय-जीवन क्षेत्र में
उनका प्रवेश भी एक आकस्मिक घटना थी। एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सरोजनी नायडू
श्री परांजये के साथ पूना गई। 'सर्वेन्ट ऑफ इंडिया सोसायटी' में श्री गोपाल कृष्ण
गोखले ने वहाँ सरोजनी नायडू को अपने समीप देख, उनसे कहा – 'तो अपने भाषण के बाद अब
मुझे यह समझाने आई हो कि तुम्हारा दृष्टिकोण सही है। पर दृष्टिकोण पर बहस बाद में
होगी, पहले यहाँ मेरे पास खड़ी हो जाओ और इन तारों, पर्वतमालाओं को साक्षी बनाकर
अपने स्वप्न, गीत, विचार, जीवन आदर्श, सभी कुछ भारतमाता को समर्पित कर दी। इस
पहाड़ की चोटी से अडिग प्रेरणा ग्रहण करो और भारत के हजारों-हजार गाँवों में फैले
सुप्त मानस को जगाओ। जन-जन के हृदय में घर कर गया निराशा का अंधेरा दूर कर आशा का
संदेश भर दो। तुम्हारी कविता सार्थक हो जाएगी। वे बिना आगा-पीछा सोच राष्ट्र-जागरण
का मंत्र लेकर स्वतंत्रता-संग्राम में कूद पड़ी थीं।
(1) सरोजनी नायडू को 'भारत कोकिला'
क्यों कहा जाता था?
(2) राष्ट्रीय जीवन में आने के लिए
उन्हें क्या करना पड़ा?
(3) श्री गोपाल कृष्ण गोखले ने क्या कह
कर सरोजनी नायडू को राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ?
(4) सरोजनी नायडू की गोखले से मुलाकात
कहाँ और कैसे हुई?
(5) आशय स्पष्ट कीजिए - 'तुम्हारी
कविता सार्थक हो जाएगी।'
(6) श्रीमती नायडू के राष्ट्रीय जीवन
में आने को आकस्मिक घटना क्यों कहा गया है?
2-
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 8
यह धरती कितना देती है : धरती माता
कितना देती है
अपने प्यारे पुत्रों को।
नहीं समझ पाया था मैं उसके महत्व को।
बचपन में, छि:, स्वार्थ लोभ वश पैसे
बोकर।
रत्न प्रसविनी है। वसुधा,
अब समझ सका हूँ।
इसमें सच्ची समता के दाने बोने हैं,
इसमें जन की क्षमता के दाने बोने हैं,
इसमें मानव ममता के दाने बोने हैं,
जिससे उगल सके फिर धूल सुनहरी फसलें
मानवता की-जीवन श्रम से हँसे दिशाएँ।
हम जैसा बोएँगे वैसा ही पाएँगे।
(क) कवि ने धरती
की दानशीलता को न समझकर क्या भूल की थी?
(ख) धरती माता के
भीतर वह किस प्रकार के दाने बोना चाहता है?
(ग) 'धरती की
सुनहरी फसलें" होंगी और उससे क्या उजाला फैलेगा?
(घ) भाव स्पष्ट
कीजिए - हम जैसा बोएँगे, वैसा ही पाएँगे।
खण्ड-ख
(व्यावहारिक
व्याकरण)
3- निम्नलिखित वाक्यों को
निर्देशानुसार बदलिए : 3
(i) पिता जी की इच्छा के कारण मुझे
छात्रावास में जाना पड़ा। (संयुक्त वाक्य में)
(ii) वह लड़का गाँव जाकर बीमार हो गया।
(मिश्र वाक्य में)
(iii) जैसे ही वह स्टेशन पहुँचा, त्यों
ही गाड़ी चल दी। (सरल वाक्य में)
4-
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए : 4
(क) कल उसने मुंबई जाना है।
(ख) अध्यापक बच्चों को समझाया।
(घ) वह आदमी दरबार में आकर चीखते रहा।
(ङ) वह छात्रा चिल्लाता रह गया।
5-
(क) निम्नलिखित समस्त पदों के विग्रह कर समास के नाम लिखिए – 2
कमलनयन, प्रेमसागर
(ख) निम्नलिखित विग्रहों के समस्त पद बनाकर
समास के नाम लिखिए - 2
बिना खटक (परेशानी) के
लंबा है उदर जिसका-(गणेश जी)
6-
(i) शब्द एवं पद का प्रमुख अंतर बताइए। 1
(ii) रेखांकित पद का परिचय दीजिए। 1
रवि ने पुस्तक खरीदी।
7-
निम्नलिखित वाक्यों की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे से कीजिए- 2
(i)
न्यायाधीश ने फैसला सुनाते समय दूध______________ दिया।
(ii)
सिपाही को देखते ही चोर _____________ गया।
खण्ड-ग
(पाठ्य-पुस्तक)
8-
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (2+2+1) 5
(i) 'डायरी का एक पन्ना' पाठ में
मोनुमेंट के मैदान में उस दिन कैसी चहल पहल थी ?
(ii) 'बड़े भाई साहब' कहानी में छोटा
भाई अपनी शालीनता का निर्वाह क्यों नहीं करता हैं ?
(iii) शैलेन्द्र के गीतों की विशेषताएँ
पाठ के आधार पर लिखिए।
9-
वामीरो न चाहते हुए भी तताँरा को क्यों पसंद करने लगी थी ? इसके क्या दुष्परिणाम
उसे भुगतने पड़े, 'तताँरा वामीरो' कहानी के आधार पर लिखिए। 5
10-
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-(2+2+1) 5
जब से कानून भंग का काम शुरू हुआ है तब
से आज तक इतनी बड़ी सभा ऐसे मैदान में नहीं की गई थी और यह सभा तो कहना चाहिए कि
ओपन लड़ाई थी। पुलिस कमिश्नर का नोटिस निकल चुका था कि अमुक-अमुक धारा के
अनुसार कोई सभा नहीं हो सकती। जो लोग काम करने वाले थे उन सबको इंसपेक्टरों के
द्वारा नोटिस और सूचना दे दी गई थी कि आप यदि सभा में भाग लेंगे तो दोषी समझे
जाएँगे। इधर कौंसिल की तरफ से नोटिस निकल गया था कि मोनुमेंट के नीचे ठीक चार बजकर
चौबीस मिनट पर झंडा फहराया जाएगा तथा स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पढ़ी जाएगी।
सर्वसाधारण की उपस्थिति होनी चाहिए। खुला चैलेंज देकर ऐसी सभा पहले नहीं की गई थी।
(1) सभा को 'ओपन
लड़ाई" क्यों कहा गया है ? 2
(2) सभा में भाग
लेना गैर कानूनी क्यों कहा गया ? 2
(3) कौंसिल ने
क्या नोटिस निकाला था ? 1
11-
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (2+2+1)
(i) लोग ईश्वर को
अपने मन में क्यों नहीं ढूँढ़ पाते हैं? कबीर का विचार स्पष्ट कीजिए। 2
(ii) मीरा ने
श्रीकृष्ण के किस स्वरूप की कल्पना की है? 2
(iii) 'पर्वत
प्रदेश में पावस' के आधार पर लिखिए कि 'जलदयान' से तात्पर्य है। उसमें कौन
विराजमान है? 1
12- 1857 की तोप
को कवि ने प्राचीन विरासत क्यों कहा है? और इसके साथ ही किसकी प्राचीनता का वर्णन
किया गयाहै ? कवि ने इनकी साज-सँभाल के बारे में क्या व्यंग्य किया है? 5
13- लेखक की
दृष्टि में हरिहर काका सहानुभूति के पात्र हैं तो क्यों? हरिहर काका की
परिस्थितियों तथा ग्रामीण लोगों क व्यवहार से आपको समाज-सुधार के क्षेत्र में क्या
किए जाने की आवश्यकता महसूस होती है? 5
खण्ड-घ
(लेखन)
14- दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर निम्नलिखित
में से किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
(i)
सच्चा मित्र
O पहचान
O क्यों
दुर्लभ
O कैसे करें
चुनाव
(ii)
अनुशासन का बदलता रूप
O अनुशासन का
अर्थ
O आवशयकता
O जीवन में
सुख का आधार
(iii)
मेरी अविस्मरणीय यात्रा
O कहाँ से
संबंधित ?
O किस साधन से
यात्रा
O यात्रा का
अनुभव
15- अपने
विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए, जिसमें पुस्तकालय में हिन्दी की अच्छी
पुस्तकें व पत्रिकाएँ मैंगवाने के लिए निवेदन किया गया हो। 5
16- विद्यालय-परिसर
में सफाई की व्यवस्था के लिए अपने स्तर पर विद्यार्थी क्या-क्या करें, इसकी सूचना
सूचना-पट के लिए लिखिए। 5
17- सचिन के
रिटायरमैंट को लेकर आपके और आपके दोस्त के मध्य हुए संवाद को लगभग 50 शब्दों में
लिखिए। 5
18- बनारसी रेशम
की साड़ियों की वास्तविक बिक्री (सेल) के लिए एक विज्ञापन तैयार कीजिए। 5
*********