शब्द और पद

शब्द और पद का अंतर


शब्द की परिभाषा

एक या अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि शब्द कही जाती है। शब्द वर्णों का सार्थक समूह होता है।

पद की परिभाषा

सार्थक वर्ण-समूह शब्द कहलाता है पर जब इसका प्रयोग वाक्य में होता है तो वह स्वतंत्र नहीं रहता अपितु व्याकरण के नियमों में बँध जाता है और प्रायः इसका रूप भी बदल जाता है। इसलिए वाक्य में प्रयुक्त होने पर शब्द पद’ कहा जाता है।


जैसे - आम’ एक शब्द है। परवाक्य में - गौरव आम खाता है’ इस प्रकार प्रयुक्त होने पर पद कहलाएगा। यहाँ यह व्याकरण के नियमों में बँध गया है। यह आम’ अब कर्म (object) हो गया है।